{"_id":"67645f68c33470ea890ac749","slug":"students-allege-forced-transfer-will-protest-from-today-dehradun-news-c-5-1-drn1031-574238-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: छात्रों ने लगाया जबरन स्थानांतरण का आरोप, आज से देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: छात्रों ने लगाया जबरन स्थानांतरण का आरोप, आज से देंगे धरना
विज्ञापन
Iमसूरी रोड स्थित ज्ञान इंदर सिंह इंस्टीट्यूट को प्रबंधन की ओर से बंद करने के बाद छात्रों ने जबरन दूसरे संस्थानों में स्थानांतरण कराने का आरोप लगाया है। आक्रोशित छात्रों ने कहा, कई बार मामले में कार्रवाई की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई कदम नहीं उठाए गए। इसके विरोध में आज (शुक्रवार) से उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में धरना देंगे।
I
Iदरअसल, इस साल जुलाई में संस्थान के प्रबंधन की ओर से इंस्टीट्यूट को बंद कर दिया गया था। इसके बाद से अपने भविष्य को लेकर चिंतित छात्र कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर छात्रों ने जबरन दूसरे संस्थानों में स्थानांतरण करने का आरोप लगाया गया है। छात्रों ने कहा, विवि की ओर से छात्रों के इच्छा अनुसार संस्थानों में स्थानांतरण नहीं किया जा रहा है। जबकि विवि के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत के चलते जबरन उनका स्थानांतरण दूसरे संस्थानों में कराया जा रहा है। इस संबंध में छात्रों की ओर से विवि के कुलपति को पत्र भी लिखा है। संस्थान के 17 फार्मेसी छात्रों ने पत्र में लिखा है कि विवि से कई बार मांग करने के बाद भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में वह 20 दिसंबर से विवि परिसर में धरना देंगे।I