फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student union president and Dhaba employee clashed

Dehradun News: छात्रसंघ अध्यक्ष, समर्थक और ढाबा कर्मचारी भिड़े

Sun, 02 Mar 2025 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Student union president and Dhaba employee clashed
सहसपुर थाना क्षेत्र के दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ढाबे में वाहन खड़े करने को लेकर डीएवी के छात्रसंघ अध्यक्ष, समर्थक और ढाबे के कर्मचारी भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पुलिस ने दो पक्षों को थाने बुलाया। दोनों पक्षों की ओर से अभी थाने में तहरीर नहीं दी गई है।शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग अमित ढाबे में कार से आए चार-पांच युवकों और ढाबा कर्मचारियों में मारपीट की सूचना मिली। दोनों पक्ष एक दूसरे पर लकड़ी और लोहे के सरिये से हमला किए थे। ढाबा संचालक ने बताया कि आरोपी युवकों ने गलत ढंग से ढाबे के सामने कार पार्क की थी। जब उन्हें सही ढंग से कार को खड़ा करने के लिए कहा गया तो वह मारपीट करने लगे। वहीं, युवकों का कहना था कि भोजन के बिल के भुगतान को लेकर ढाबा कर्मचारियों का दो ग्राहकों से विवाद हो रहा था। कर्मचारियों ने उन्हें दोनों ग्राहकों का साथी समझ लिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकासनगर रावत ने बताया कि कार सवार डीएवी के मौजूदा छात्रसंघ अध्यक्ष और उनके साथी थे। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। डीएवी के छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि गलतफहमी के कारण विवाद हुआ था। आपसी बातचीत से विवाद सुलझा लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed