फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student union elections HNB Garhwal Central University today

एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि छात्रसंघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई, एबीवीपी और जय हो ग्रुप का कब्जा

Tue, 03 Sep 2019 06:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 03 Sep 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
Student union elections HNB Garhwal Central University today
छात्रसंघ चुनाव के दौरान तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में मंगलवार को संपन्न छात्रसंघ चुनावों में  अध्यक्ष पर एनएसयूआई, एबीवीपी और जय हो ग्रुप के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन


स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है, जबकि बीजीआर परिसर पौड़ी में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है।   
विज्ञापन


एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। बिड़ला परिसर श्रीनगर में  छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर जय हो ग्रुप के अंकित रावत और सचिव पद पर आर्यन ग्रुप के प्रदीप रावत विजयी रहे। जबकि उपाध्यक्ष पद पर छात्रम ग्रुप के अनमोल भंडारी और कोषाध्यक्ष पद पर हरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजीआर में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के आस्कर रावत निर्वाचित

बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के आस्कर रावत निर्वाचित घोषित हुए हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष (विमल कुमार), कोषाध्यक्ष (सचिन रावत) और सहसचिव ( अमित नेगी) पद भी एनएसयूआई की झोली में गए हैं।

छात्रसंघ सचिव पद पर जय हो ग्रुप के गोपाल नेगी विजयी रहे हैं। एसआरटी परिसर में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के कामेश नेगी, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय ज्योति, सचिव पद पर एनएसयूआई के आदित्य और कोषाध्यक्ष पद पर निर्दलीय पारितोष पंवार भट्ट जीते हैं। सहसचिव पद पर एबीवीपी की अंजली निर्विरोध चुनी गई हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed