फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student union elections 2022 Preparation for student union elections in December Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: छात्रों के लिए खुशखबरी, दो साल बाद छात्रसंघ चुनाव दिसंबर में कराने की तैयारी

Sun, 13 Nov 2022 11:11 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा , अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा , अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 13 Nov 2022 11:11 AM IST
सार

प्रदेश में अक्तूबर 2019 में सभी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में एक ही दिन में छात्रसंघ के चुनाव हुए थे। कोविड की वजह से वर्ष 2020 और 2021 में छात्रसंघ चुनाव को स्थगित कर दिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक  25 नवंबर तक विश्वविद्यालय सभी विषयों का परीक्षा परिणाम घोषित कर देंगे। इसके बाद एडमिशन और फिर चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
student union elections 2022 Preparation for student union elections in December Uttarakhand news in hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media

विस्तार

प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और 119 महाविद्यालयों में दो साल बाद छात्रसंघ चुनाव कराने की तैयारी है। उच्च शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में इसे लेकर विश्वविद्यालयों की ऑनलाइन बैठक में 25 नवंबर तक परीक्षा परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद चुनाव की तिथि घोषित कर सभी महाविद्यालयों में एक ही दिन में चुनाव कराए जाने हैं। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक चुनाव दिसंबर पहले सप्ताह में हो सकते हैं।

विज्ञापन


आखिरी बाद प्रदेश में अक्तूबर 2019 में सभी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में एक ही दिन में छात्रसंघ के चुनाव हुए थे। कोविड की वजह से वर्ष 2020 और 2021 में छात्रसंघ चुनाव को स्थगित कर दिया गया था। अब स्थिति सामान्य है और पंचायत चुनाव और इससे पहले विधानसभा के चुनाव हो चुके हैं। इसके अलावा राज्यभर में हर रोज विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। ऐसे में छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र संगठन आंदोलित हैं। 
विज्ञापन


उधर, अधिकारियों के मुताबिक विश्वविद्यालयों की ओर से सभी विषयों के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद ही चुनाव कराए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक चुनाव के संबंध में उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगोली विश्वविद्यालयों के साथ ऑनलाइन बैठक कर चुके हैं। बैठक में विश्वविद्यालयों से परीक्षा परिणाम के संबंध में सुझाव लिया गया। बताया गया कि 25 नवंबर तक विश्वविद्यालय सभी विषयों का परीक्षा परिणाम घोषित कर देंगे। इसके बाद एडमिशन और फिर चुनाव होने हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के पांच राज्य विश्वविद्यालय 
उच्च शिक्षा विभाग के तहत प्रदेश में पांच विश्वविद्यालय हैं। इनमें कुमाऊं, दून, श्री देवसुमन उत्तराखंड, सोबन सिंह जीना और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय शामिल हैं।

हम छात्रसंघ चुनाव के लिए तैयार हैं। 25 नवंबर तक सभी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उच्च शिक्षा सचिव ने भी विश्वविद्यालयों के साथ बैठक कर परीक्षा परिणाम के संबंध में जानकारी ली है। ताकि इसके बाद छात्रसंघ चुनाव कराए जा सकें। -एनके जोशी, कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय।

ये भी पढ़ें...Earthquake: धरती कांपी बार-बार पर भूकंप एप से अलर्ट न मिला एक बार, लांचिंग के वक्त किए गए थे ये दावे

छात्रसंघ चुनाव एक ही दिन होने हैं। सभी विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम घोषित कर देंगे तो चुनाव घोषित किए जाएंगे। विश्वविद्यालयों को बताया गया है कि 25 नवंबर तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दें। चुनाव दिसंबर पहले सप्ताह में हो सकते हैं। -प्रवीण जोशी, उच्च शिक्षा निदेशक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed