फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student send vulgar video to his teacher

दो बार फेल हुआ छात्र तो टीचर के साथ किया घिनौना काम

Sat, 08 Apr 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 08 Apr 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
  student send vulgar video to his teacher

कक्षा नौ में दो बार फेल हो चुके एक छात्र ने अपनी शिक्षिकाओं से बदला लेने के लिए बड़ा ही घिनौना तरीका आजमाया। पड़ोस की ही रहने वाली शिक्षिका की फोटो लगाकर बड़े ही भद्दे नाम से फेसबुक पर एकाउंट बना डाला।

विज्ञापन


यही नहीं दो अन्य शिक्षिकाओं को भी अश्लील फिल्म टैग कर दी। सीआईयू की जांच में यह खुलासा हुआ। कोतवाली में करीब एक घंटे अभिभावकों के छात्र के भविष्य का हवाला देने पर शिक्षिकाओं ने शिकायत वापस ले ली।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह विकास कालोनी की रहने वाली एक शिक्षिका ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसकी फोटो एक बड़े ही भद्दे नाम से बनाए गए फेसबुक एकाउंट की प्रोफाइल पर लगाई गई है और उसकी दो साथी शिक्षिकाओं को उस एकाउंट से अश्लील फिल्म भेजी गई है। हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच सीआईयू को ट्रांसफर कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा नौ के छात्र ने बनाया था वीड‌ियो

  student send vulgar video to his teacher

सीआईयू जांच करते करते विकास कालोनी के ही रहने वाले एक कारोबारी के घर पहुंची, जिस वाईफाई के एंड्रेस से एकाउंट बनाया गया था। सीआईयू ने जब पूछताछ की तब पता चला कि फेसबुक एकाउंट कनखल के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ रहे  कारोबारी के पुत्र ने ही बनाया था।

दो साल से फेल हो रहे छात्र ने अपनी शिक्षिकाओं से बदला लेने के लिए ये सब किया था। सीआईयू ने नाबालिग छात्र को हरिद्वार पुलिस के हवाले कर दिया। पीछे पीछे परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने फिर शिकायतकर्ता शिक्षिका और अन्य दोनों शिक्षिकाओं को भी कोतवाली बुलाया। छात्र के परिजन ने शिक्षिकाओं की मान मनौव्वल की और भविष्य का हवाला दिया।

अभिभावकों की मान मनौव्वल पर शिक्षिकाओं का दिल पसीज गया, उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की बात को लेकर इंकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि शिक्षिका ने कार्रवाई से इंकार कर दिया है। बाकी दोनों शिक्षिकाएं भी भी कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed