फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student leaders became active as soon as the admission process started

कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने के साथ सक्रिय हुए छात्र नेता

Sun, 31 Jul 2022 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Student leaders became active as soon as the admission process started
सभी बोर्ड का 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट आने के बाद शुरू हुई कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया के साथ ही छात्रसंघ चुनाव की सुगबुुगाहट भी तेज हो गई है। छात्र संगठन चुनाव की तैयारियों में जुटते हुए कार्यक्रम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। डीएवी, डीबीएस, एसजीआरआर पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की गतिविधियां शुरू हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा निजी कॉलेजों में भी छात्र संगठन सक्रिय हो गए हैं। कोरोना के दौरान छात्रसंघ के दो साल चुनाव नहीं हुए। अब कोरोना से स्थिति सामान्य होने के बाद छात्रों में चुनाव को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। एनएसयूआई, एबीवीपी, आर्यन छात्र संगठन, सक्षम छात्र संगठन समेत अन्य छात्र संगठनों की नजरें छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम पर टिकी हैं। छात्र नेताओं ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। डीएवी, डीबीएस और एसजीआरआर पीजी कॉलेजों में छात्र नेताओं ने बैनर-पोस्टर भी लगा दिए हैं। प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों से मुलाकात और मदद के लिए कॉलेज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलेजों में प्रवेश का दौर अगस्त तक चलने की उम्मीद है। डीएवी छात्रसंघ के अध्यक्ष निखिल शर्मा ने कहा कि बीते दो साल से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने से छात्र-छात्राओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। ऐसे में अबकी चुनाव को लेकर संगठन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। चुनाव कार्यक्रम जारी होने का इंतजार है। वहीं, एसजीआरआर पीजी छात्रसंघ के अध्यक्ष शुभम बंसल ने कहा कि महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव होने से छात्रों की समस्याओं को विवि व कॉलेज प्रबंधक तक पहुंचाने में आसानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed