{"_id":"671193640c5854e6e10ab604","slug":"student-leaders-associated-with-abvp-surrounded-the-education-director-in-vikas-nagar-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-527539-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विकासनगर में एबीवीपी से जुड़े छात्र नेताओं ने शिक्षा निदेशक का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विकासनगर में एबीवीपी से जुड़े छात्र नेताओं ने शिक्षा निदेशक का किया घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में निरीक्षण करने पहुंचीं उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. अंजू अग्रवाल का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने घेराव किया। महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में समाजशास्त्र, भूगोल, फाइन आर्ट्स, और स्नातकोत्तर में संस्कृत, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, जंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान जैसे विषय शुरू करने मांग की। छात्रों ने निदेशक को ज्ञापन भी सौंपा।
बृहस्पतिवार को निदेशक का घेराव करते हुए छात्रों ने बताया कि पूर्व में छात्रसंघ इन विषय को शुरू करने के लिए भूख हड़ताल किया था। जिसके बाद विषयों को शुरू करने सैद्धांतिक स्वीकृति मिली थी। लेकिन, महाविद्यालय में अभी तक इन विषयों को संचालित नहीं किया गया है। बताया कि सत्र 2025-26 से किसी भी हाल में विषयों का संचालन होना चाहिए। कहा कि अगर छात्रों को मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट, पूर्व महासचिव राहुल तोमर, तुषार कपूर, राहुल, विक्की पंवार, प्रवीण, अरुण चौहान, रजत नौटियाल आदि उपस्थित रहे।