{"_id":"5b15f85d4f1c1b634d8b4c19","slug":"student-get-drunk-in-school-and-misbehave-with-teacher","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: स्कूल में शराब पीकर छात्रों ने मचाया कोहराम, शिक्षकों को भी नहीं बख्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: स्कूल में शराब पीकर छात्रों ने मचाया कोहराम, शिक्षकों को भी नहीं बख्शा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
DRUNK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां जीआईसी सुंई में सोमवार को पांच छात्रों ने शराब पीकर खूब हंगामा किया। इससे अन्य छात्रों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
छात्रों पर शिक्षकों के साथ भी अभद्रता का भी आरोप लगा है। छात्रों के बैग से शराब की बोतल भी बरामद हुई है। प्रधानाचार्य के पुलिस को घटना की जानकारी देने के बाद पुलिस ने बच्चों की काउंसलिंग कर अभिभावकों को सौंप दिया।
प्रभारी थानाध्यक्ष हेमंत कठैत ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे प्रधानाचार्य विजेंद्र प्रताप ने थाने में सूचना दी कि जीआईसी सुंई में इंटर में पढ़ने वाले पांच छात्र शराब पीकर हंगामा कर रहे है।
विज्ञापन
छात्रों के बैग से शराब की बोतल भी बरामद
डेमो पिक
बताया गया कि इन छात्रों द्वारा विद्यालय में तैनात शिक्षकों के साथ भी अभद्रता की जा रही है। इसके चलते विद्यालय में अफरा-तफरी मची हुई है।
एसओ कठैत ने बताया कि छात्रों के बैग से शराब की एक आधी खाली हुई बोतल भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी छात्रों और उनके अभिभावकों को थाने बुलाया गया, जहां पुलिस, अभिभावकों, अभिभावक संघ, शिक्षकों द्वारा आरोपी छात्रों की काउंसलिंग की गई।
उन्हें नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देने के साथ भविष्य में ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर अभिभावकों को सौंपा गया।