फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student found unconscious medical report is normal being treated for depression for two years Dehradun News

Dehradun News: बदहवास हालत में मिली छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट सामान्य, दो साल से चल रहा डिप्रेशन का इलाज

Thu, 27 Feb 2025 12:52 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 27 Feb 2025 12:52 PM IST
सार

एक छात्रा पीपल मंडी में एक कांप्लेक्स के पास बदहवास हालत में मिली थी। पुलिस ने उसे उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया। शुरुआती पूछताछ में उसने अपने साथ दुष्कर्म होने की बात पुलिस को बताई थी। लेकिन, बार-बार वह अपने बयान भी बदल रही थी।

विज्ञापन
Student found unconscious medical report is normal being treated for depression for two years Dehradun News
दून अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीपल मंडी में बदहवास हालत में मिली छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। छात्रा के परिजनों ने लिखित रूप से पुलिस को कार्रवाई न करने को कहा है। बताया है कि उनकी पुत्री का डेढ़ साल से डिप्रेशन का इलाज चल रहा है। इसके संबंध में उन्होंने इलाज के पर्चे भी पुलिस को सौंपे हैं। अब भी उसका फिजिक्स का पेपर अच्छा न होने से वह ज्यादा डिप्रेशन में आ गई थी।

विज्ञापन

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक छात्रा पीपल मंडी में एक कांप्लेक्स के पास बदहवास हालत में मिली थी। पुलिस ने उसे उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया। शुरुआती पूछताछ में उसने अपने साथ दुष्कर्म होने की बात पुलिस को बताई थी। लेकिन, बार-बार वह अपने बयान भी बदल रही थी।

विज्ञापन


इस पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए घटनास्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। पता चला कि युवती खुद ही पीपल मंडी में एक कांप्लेक्स में अपने स्कूटर से गई थी। वहां से काफी देर बाद निकली। जबकि, उसने शुरुआत में कहा था कि दो युवक उसे स्कूटर पर बीच में बैठाकर ले गए थे और एक स्कूल के पास उसके साथ गलत काम किया। सीसीटीवी फुटेज में ऐसी किसी घटना की तस्दीक नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के परिजनों को बुलाकर उनके सामने भी जानकारी की गई। उन्होंने पुलिस को लिखकर दिया है कि उनकी पुत्री करीब डेढ़ साल से डिप्रेशन का शिकार है। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज भी चल रहा है। इलाज के पर्चे भी पुलिस को दिए गए हैं। ऐसे में उन्होंने किसी प्रकार की कार्रवाई करने से इन्कार किया है।



ये भी पढ़ें...Uttarakhand: रेल यात्री ध्यान दें...होली को लेकर वेटिंग शुरू, बिहार, यूपी जाने वाली ट्रेनों में है ऐसा हाल

परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसका फिजिक्स का पेपर ठीक नहीं हुआ था। इसके कारण वह ज्यादा चिंतित हुई और उसने यह कहानी बना दी। छात्रा ने भी अपने साथ गलत हरकत होने से इन्कार किया है। उधर, मेडिकल रिपोर्ट भी छात्रा की सामान्य आई है। उसमें भी दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed