फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Holi 2025 Waiting started in trains for Holi Uttarakhand Holi Special Trains 2025 read All Updates in hindi

Uttarakhand: रेल यात्री ध्यान दें...होली को लेकर वेटिंग शुरू, बिहार, यूपी जाने वाली ट्रेनों में है ऐसा हाल

Thu, 27 Feb 2025 11:34 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 27 Feb 2025 11:34 AM IST
सार

बिहार, बनारस सहित यूपी की ओर से जाने वाली कई ट्रेनों में मार्च के प्रथम सप्ताह से ही लंबी वेटिंग है।

विज्ञापन
Holi 2025 Waiting started in trains for Holi Uttarakhand Holi Special Trains 2025 read All Updates in hindi
ट्रेन - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

14 मार्च को होली पर घर जाने के लिए लोगों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। देहरादून से बिहार, बनारस सहित यूपी की ओर से जाने वाली कई ट्रेनों में मार्च के प्रथम सप्ताह से ही वेटिंग है। रेलवे ने त्योहार पर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है, लेकिन अभी तक देहरादून रेलवे स्टेशन पर इसको लेकर कोई अधिकारिक आदेश नहीं आया है।

विज्ञापन

देहरादून में बड़ी संख्या में अन्य राज्यों के लोग काम करते हैं। त्योहार मनाने के लिए यह लोग अपने घरों की ओर लौटते हैं। इसलिए होली पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने ट्रेन मेें टिकट बुक किए हैं। रेलवे की आईआरसीटीसी वेबसाइट के अनुसार बिहार जाने वाली देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 15002 में एक मार्च को 117 वेटिंग है। जबकि, आठ मार्च को 106, 15 मार्च को 56 वेटिंग है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: मौसम में बदलाव...प्रवासी पक्षी बदलने लगे ठिकाना, आसन रामसर साइट से छह प्रजातियों के परिंदे लौटे
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उपासना एक्सप्रेस 12328 में पांच मार्च को 76, आठ मार्च को 95, 12 मार्च को 126 वेटिंग है। देहरादून-बनारस एक्सप्रेस 15120 में एक मार्च को 44, दो मार्च को 39, तीन मार्च को 30 सहित होली तक वेटिंग है। उधर, अभी दिल्ली की तरफ जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस में सीटें उपलब्ध हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed