{"_id":"16583c4eec70ecbde88d8cd47c49dc31","slug":"student-crushed-by-the-crane-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेशर पार्टी से लौटते वक्त हुई मौत से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रेशर पार्टी से लौटते वक्त हुई मौत से मुलाकात
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 13 Oct 2015 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में बल्लूपुर फ्लाई ओवर निर्माण के दौरान क्रेन के पहिये के नीचे आने से देहरादून अरुणाचल स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष की मौत हो गई।
विज्ञापन
साथी की मौत से गुस्साए छात्रों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। हंगामे की खबर पर एसपी सिटी अजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा देकर छात्रों को शांत कराया। चचेरे भाई इंद्रेश चेरी ने कैंट कोतवाली में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की माने तो छात्र हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश निवासी हजारी चेरी (23) डॉलफिन इंस्टीट्यूट में बीएससी थर्ड ईयर का छात्र था। रविवार रात चेरी फ्रेशर पार्टी से बाइक पर सवार होकर मांडूवाला स्थित अपने कमरे पर जा रहा था। बसंत विहार की तरफ से वह बल्लूपुर चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर से होते हुए मेन रोड पर आया था।
विज्ञापन
अंधेरा होने की वजह से वहां काम कर रही क्रेन से बाइक समेत टकरा गया। इससे वह सड़क पर गिर गया, इसी बीच क्रेन का पहिया उसके सिर को कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे के बाद क्रेन चालक और अन्य मजदूर मौके से भाग गए।
नाजुक हालत में 108 एंबुलेंस सेवा से हजारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हजारी के साथियों का आरोप था कि क्रेन में लाइट नहीं थी और हादसे के बाद मजदूरों ने हजारी को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की। यदि समय पर इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी।