फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student caught drinking beer in school time.

स्कूल बंक कर पी रहे थे बीयर, लोगों ने बना दिया ‘मुर्गा’

Fri, 21 Aug 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 21 Aug 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
student caught drinking beer in school time.

रुड़की क्षेत्र के एक स्कूल के कुछ छात्रों को स्कूल से बंक मारकर पार्क में बीयर पीना मंहगा पड़ गया। छात्र पार्क में बीयर पी रहे थे तभी स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। पिटाई के बाद छात्रों को कान पकड़वाकर ‘मुर्गा’ बना दिया। हालांकि माफी मांगने पर छात्रों को कड़ी नसीहत देकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


बीयर लेकर पहुंच गए पार्क
रामनगर क्षेत्र के एक पार्क में शुक्रवार की सुबह कुछ छात्र बैठे हुए थे। शक होने पर आसपास के लोग पार्क में पहुंचे तो उनको बीयर पीता देख दंग रह गए। लोगों ने छात्रों से बीयर छीनते हुए थप्पड़ जड़े और उन्हें कान पकड़वाते हुए ‘मुर्गा’ बना दिया।
विज्ञापन


पार्क में छात्रों को ‘मुर्गा’ बना देख तमाशबीनों की भीड़ लग गई। इसके बाद जो भी मौके पर पहुंचा उसी ने छात्रों की क्लास लगाई।

गिड़गिड़ाकर मांगी माफी
लोग फोन कर उनके परिवार और पुलिस को बुलाने लगे तो छात्र गिड़गिड़ाकर माफी मांगने लगे। तरस खाकर छात्रों को कड़ी चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया। वहीं कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संपूर्णानंद गैरोला का कहना है कि पुलिस इसकी सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed