{"_id":"59faaee74f1c1b7a548ba648","slug":"student-beaten-female-teacher-during-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: परीक्षा में सीटी बजाने से रोका तो छात्र ने शिक्षिका को ही पीट दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: परीक्षा में सीटी बजाने से रोका तो छात्र ने शिक्षिका को ही पीट दिया
ब्यूरो / अमर उजाला, बुग्गावाला
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
छात्र अपनी मर्यादा भूल बैठा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा के दौरान शिक्षिका ने छात्र को सीटी बजाने से रोका तो वह छात्र अपनी मर्यादा भूल बैठा।
विज्ञापन
स्कूल में सीटी बजाने से मना करने पर एक छात्र ने शिक्षिका के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी छात्र स्कूल से फरार हो गया। शिक्षिका ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
बुधवार को मजाहिदपुर सतीवाला गांव स्थित एक निजी स्कूल में परीक्षा चल रही थी। गांव का ही एक छात्र भी परीक्षा दे रहा था।
परीक्षा के दौरान छात्र ने सीटी बजा रहा था
तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू
आरोप है कि परीक्षा के दौरान छात्र ने सीटी बजा रहा था। शिक्षिका ने जब सीटी बजाने से मना किया तो छात्र ने मारपीट शुरू कर दी।
इससे परीक्षा दे रहे बच्चों में भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी स्कूल स्टाफ को भी मिल गई लेकिन, जब तक स्टाफ मौके पर पहुंचा तब तक छात्र मौके से फरार हो गया।
महिला टीचर ने बुग्गवाला पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बुग्गावाला थानाध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।