फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student beaten by another student

पिटने से बेहोश हुआ बच्चा, टीचर देखते रहे

Thu, 28 Aug 2014 09:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 28 Aug 2014 09:48 PM IST
विज्ञापन
student beaten by another student

देहरादून के एक स्कूल में दो छात्र आपस में मारपीट करते रहे और स्कूल वाले खड़े तमाशा देखते रहे। जब एक छात्र पिटाई से बेहोश हो गया तब जाकर स्कूल से उसके घर फोन किया गया।

विज्ञापन


इस पर घायल छात्र के घरवालों के साथ मौके पर पहुंचे लोगों ने स्कूल में हंगामा किया। घायल छात्र को इंद्रेश अस्पताल में भरती कराया गया है। घटना ओलपंस हाई स्कूल की है। दो छात्र आपस में किसी बात पर भिड़ गए।
विज्ञापन


एक ने दूसरे की पिटाई की। पिटने वाले छात्र के घरवालों ने बताया कि स्कूल के टीचर के सामने झगड़ा हो रहा था लेकिन बीच-बचाव नहीं किया गया। पिटते-पिटते जब छात्र बेहोश गया तो घर फोन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने उसे इंद्रेश अस्पताल के प्राइवेट वार्ड के बेड नंबर 8 पर भरती किया। इस संबंध में ओलपंस हाई के निदेशक कुणाल मल्लाह ने बताया कि असेंबली के पहले छात्रों में झगड़ा हुआ था। एक की नाक से खून बहने लगा था।

हमलावर छात्र को स्कूल से सात दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है। अभिभावक को चेतावनी दे दी गई है कि दुबारा ऐसी हरकत करने पर छात्र को स्कूल से निकाल दिया जाएगा।

छुट्टी मांगने पर विधायक के बेटे को जड़ा थप्पड़

student beaten by another student

देहरादून के बसंत विहार स्थित एक स्कूल में 11वीं के छात्र और विधायक के बेटे को छुट्टी मांगने पर टीचर ने थप्पड़ जड़ दिया। छात्र ने तुरंत अपने पिता को फोन कर बुला लिया।

मौके पर पहुंचे विधायक ने स्कूल में हंगामा कर दिया। सूचना पाकर पुलिस आ गई, जिसके बाद थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। पुलिस के मुताबिक हरिद्वार जिले के एक विधायक का बेटा बसंत विहार स्थित एक स्कूल में 11वीं का छात्र है।

बुधवार को तबीयत खराब होने पर उसने घर जाने के लिए क्लास ले रहे टीचर से छुट्टी मांगी। मगर आरोप है कि टीचर ने इसे घर जाने का झूठा बहाना बताते हुए उसे थप्पड़ जड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed