PM मोदी की अगुआई को केदारनाथ में आसमान से जमीन तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री की केदारनाथ यात्रा को देखते हुए पूरी केदारपुरी को छावनी में तब्दील किया जा रहा है। मंदिर परिसर के चारों तरफ डबल बैरिकेडिंग लगाई गई हैं। एसपीजी की एक टीम केदारनाथ पहुंच चुकी है।
वायु सेना के पांच अधिकारियों ने सोमवार को केदारनाथ पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन मई को केदारनाथ के कपाट खुलने के मौके पर धाम पहुंच रहे हैं।
सोमवार को जिलाधिकारी रंजना और पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने धाम पहुंचकर मंदिर से लेकर केदारपुरी में चल रही तैयारियों का स्थलीय जायजा लिया। प्रधानमंत्री के धाम पहुंचने से लेकर दर्शन करने और वहां से हरिद्वार के लिए रवाना होने तक सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को कोई खलल न पड़े, इसके लिए केदारपुरी को छावनी में तब्दील किया जा रहा है।
शासन स्तर से भी कई उच्चाधिकारी केदारनाथ पहुंच रहे हैं। मंदिर और केदारपुरी में सुरक्षा के लिए सुरक्षा बलों के साथ पुलिस के दो सौ जवान भी तैनात किए गए हैं। आईजी, डीआईजी के साथ ही रुद्रप्रयाग सहित चार अन्य जिलों के पुलिस अधीक्षक भी केदारनाथ पहुंच गए हैं इधर, गौरीकुंड से केदारनाथ पैदल मार्ग व पड़ावों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
पास धारक ही कर सकेंगे प्रवेश
बीकेटीसी की करेगी भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत को श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने विशेष तैयारियां की हैं। सर्वप्रथम उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया जाएगा। इसके बाद गेंदा व त्रिमूला के फूलों से बनी माला से प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा। समिति मोदी को रिंगाल की टोकरी में केदार कलेऊ के रूप में रोट व अरसे भेंट करेगी। बताया जा रहा है कि एसपीजी व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के निरीक्षण के बाद कलेऊ को पीएम को भेंट किया जाएगा।
पास धारक ही कर सकेंगे प्रवेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे के दौरान वही लोग मंदिर क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे, जिनके पास प्रशासन की ओर से जारी पास होंगे। अन्य श्रद्धालु प्रधानमंत्री के जाने के बाद ही मंदिर में दर्शन कर पाएंगे।
एमआई-17 ने की रेकी
सोमवार को प्रात: आठ बजे से 11 बजे तक एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ से लेकर रुद्रप्रयाग तक आसमान में कई चक्कर लगाकर रेकी की। इस दौरान सेना के हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ में 20 मिनट लैंडिंग की।
कपाट खुलने व प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम को देखते हुए केदारनाथ में सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। छिटपुट कार्यों को दो मई तक पूरा कर लिया जाएगा। यात्रा से जुड़े विभाग के अधिकारी धाम पहुंच गए हैं।
- रंजना, जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग