फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   stroke patients will be able to Treatment easily.

स्ट्रोक के मरीजों का आसानी से होगा इलाज

Thu, 25 Feb 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 Feb 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
stroke patients will be able to Treatment easily.

स्ट्रोक और न्यूरो से संबंधित मरीजों को अब दून में उपचार मिल सकेगा। मैक्स अस्पताल में सेंटर फॉर स्ट्रोक के न्यूरो वैस्कुलर सर्जरी एवं सेंटर फॉर रेस्टोरेटिव न्यूरोलॉजी का शुभारंभ बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया।

विज्ञापन



नेगी ने कहा कि राजधानी में सेंटर खुलने से मरीजों को जांच से लेकर बेहतर उपचार तक की सुविधा आसानी से मिल सकेगी। प्रदेशभर के मरीजों को इस केंद्र का लाभ मिलेगा। उन्होंने डा. एके सिंह को स्वस्थ भारत सम्मान मिलने पर विशेष सम्मान दिया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशक डा. कुसुम नरियाल ने कहा कि न्यूरोलॉजिकल और न्यूरो सर्जिकल सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। इससे मरीज की असमय मौत और विकलांगता के खतरे को कम किया जा सकता है। मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइंसेज के निदेशक डा. एके सिंह ने बताया कि देश में हर साल स्ट्रोक के करीब 14 लाख नए मामले सामने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च रक्तचाप, ब्लड शुगर बढ़ने, उच्च कॉलेस्ट्रॉल, अनियमित पल्स या वैल्वुलर हृदय रोग, धूम्रपान, शराब का अत्यधिक सेवन, ओबेसिटी या मोटापा, अनुपयुक्त नियमित शारीरिक क्रिया-व्यायाम, परिवार का इतिहास, अनुपयुक्त, अनियमित और अस्वास्थ्यप्रद आहार स्ट्रोक के प्रमुख कारण हैं। इस अवसर पर डा. दीपक गोयल, रीजनल हेड सेल्स व मार्केटिंग आशीष चंद्रा, आईएमए अध्यक्ष डा. जेपी शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed