{"_id":"622d087a572b9a34a5316661","slug":"strike-rate-good-in-the-mountain-but-bjp-falters-in-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"नतीजों की पड़ताल : पहाड़ में स्ट्राइक रेट अच्छा, लेकिन मैदान में लड़खड़ाई भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नतीजों की पड़ताल : पहाड़ में स्ट्राइक रेट अच्छा, लेकिन मैदान में लड़खड़ाई भाजपा
Sun, 13 Mar 2022 02:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 13 Mar 2022 02:24 AM IST
सार
मैदान की पिच पर कांग्रेस की धुआंधार बल्लेबाजी, पहाड़ में क्लीन बोल्ड।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड विधानसभा की चुनावी पिच पर सत्तारूढ़ भाजपा ने पहाड़ में ताबड़तोड़ खेला तो हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर सरीखे मैदान में उसकी पारी लड़खड़ा गई। देहरादून व नैनीताल समेत पूरे पर्वतीय क्षेत्र में भाजपा की जीत का स्ट्राइक रेट बहुत अच्छा रहा। पार्टी ने पहाड़ में 70 से 80 प्रतिशत के स्ट्राइक रेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
उत्तराखंड में भाजपा बेशक चुनाव जीती है। लेकिन दो मैदानी जिलों में उसे नुकसान हुआ है। 2024 के लोकसभा चुनाव की दृष्टि से पार्टी के लिए यह चिंता का कारण हो सकता है। एसडीसी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल ने चुनाव परिणामों का जो विश्लेषण किया है, उसके अनुसार, भाजपा का हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले की 20 सीटों पर सात सीटों के साथ 35 प्रतिशत का स्ट्राइक रेट रहा, जबकि 2017 विधानसभा चुनाव में यहां उसकी जीत का औसत 80 फीसदी था। वहीं इन दोनों मैदानी जिलों में कांग्रेस की जीत का स्ट्राइक रेट 2017 के 20 फीसदी की तुलना में 50 फीसदी तक पहुंच गया।
विज्ञापन
नौटियाल ने 70 सीटों को 13 जिलों की तीन ए, बी और श्रेणी में विभाजित कर विश्लेषण किया। विश्लेषण के अनुसार, कांग्रेस पहाड़ में बुरी तरह से लड़खड़ा गई। उसने देहरादून, पौड़ी, टिहरी उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले की 30 में से 26 सीटें हासिल कीं और कांग्रेस के हिस्से में तीन सीटें आईं। एक निर्दलीय भी जीता।
विज्ञापन
यानी पहाड़ की पिच पर कांग्रेस की ताबड़तोड़ बैटिंग की संभावनाएं गलत साबित हुईं। यही हाल कुमाऊं मंडल के नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत जिलों में भाजपा 2022 की जीत का 70 फीसदी स्ट्राइक रेट रहा, जबकि कांग्रेस 30 फीसदी पर सिमट गई। हालांकि 2017 की तुलना में उसकी जीत का औसत 80 फीसदी था। लेकिन कांग्रेस का यहां बेहतर प्रदर्शन रहा।
2022 2017
ए श्रेणी भाजपा कांग्रेस अन्य - भाजपा कांग्रेस अन्य
देहरादून 09 01 - 09 01 -
टिहरी 05 01 - 06 00
उत्तरकाशी 02 - 01 02 0
चमोली 02 01 - 03 0
रुद्रप्रयाग 02 00 01 01
पौड़ी 06 0 06 0
कुल योग 26 03 01 27 02
नोट: भाजपा का स्ट्राइक रेट 87 प्रतिशत रहा। कांग्रेस का 10 प्रतिशत
..............................................................................
2022 2017
श्रेणी बी भाजपा कांग्रेस अन्य - भाजपा कांग्रेस अन्य
नैनीताल 05 01 0 04 01 01
अल्मोड़ा 04 02 0 04 02 0
पिथौरागढ़ 02 02 0 04 00 0
चंपावत 01 01 0 02 00 00
बागेश्वर 02 0 0 02 00 00
कुल योग 14 06 0 16 03 01
नोट: (2022) भाजपा ने 70 फीसदी के स्ट्राइक रेट से 14 सीटें जीतीं। कांग्रेस का 30 फीसदी रहा।
................................................................................
श्रेणी सी
2022 में सीटें 2017 में सीटें
जिले भाजपा कांग्रेस अन्य - भाजपा कांग्रेस अन्य
हरिद्वार 03 05 03 08 03 0
ऊधमसिंहनगर 04 05 00 08 01 00
कुल योग 07 10 0 03 16 04 00
नोट:(2022) भाजपा ने सात सीटें जीतीं और 35 फीसदी रहा स्ट्राइक रेट। कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 10 सीटों के साथ 50 प्रतिशत का रहा।