{"_id":"6490b33e3b93c984680a8a76","slug":"strict-laws-made-against-love-jihad-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1001-1701-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: लव जिहाद के खिलाफ बने सख्त कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: लव जिहाद के खिलाफ बने सख्त कानून
विज्ञापन
हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन युवा मोर्चा ने उत्तराखंड में बढ़ते लव जिहाद के मामलों पर चिंताई जताई है और इसके खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग की है।
केदारावाला गांव स्थित मंदिर में आयोजित मोर्चा की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि लव जिहाद पर फांसी की सजा का प्रावधान किया जाए। अंतरधार्मिक विवाह पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। गोहत्या पर फांसी की सजा दी जाए। उत्तराखंड में सख्त भू कानून लागू किया जाए। कुंभ क्षेत्र और चार धाम मार्ग से शराब और मांस की दुकानों को हटाया जाए। वक्फ बोर्ड को खत्म कर सनातन बोर्ड का गठन किया जाए।
प्रदेश सचिव सौरभ सकलानी ने कहा कि देश भर में सनातन धर्म के खिलाफ साजिश रची जा रही है। इससे उत्तराखंड भी अछूता नहीं है। कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए युवाओं को आगे आना होगा। संगठन के माध्यम से सनातन धर्म का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुमित राणा, जिला प्रभारी सुनील राठौड़, सुशील, अर्श, सत्यम, अभिषेक आदि मौजूद रहे।