फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Strengthen the organization at the booth level: Sanjay

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान

Wed, 04 Aug 2021 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Strengthen the organization at the booth level: Sanjay
जिलाध्यक्ष संजय किशोर के साथ कांग्रेस में शामिल हुए विनोद चंदेल और अन्य कार्यकर्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने छरबा गांव में बूथ की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद चंदेल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। कहा कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के चलते आज जनता में भारी आक्रोश है। आने वाले विधान सभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने दावा किया कि विधान सभा चुनाव में कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष रिंकू कन्नौजिया ने कहा कि पार्टी में शामिल हुए विनोद चंदेल का छरबा क्षेत्र में बड़ा जनाधार है। जिसका फायदा कांग्रेस को चुनाव में मिलेगा। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य छरबा बृजेश कुमार, हरनाम सकलानी, अमीचंद सकलानी, कांशीराम, अनिल भारद्वाज, संदीप, चमन सिंह, हुकुम सिंह, अमित राणा, शिवम, धर्मचंद, बृज राज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed