फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Street lights are off on many roads in Mussoorie, darkness prevails

Dehradun News: मसूरी के कई मार्गों पर स्ट्रीट लाइटें बंद, पसरा अंधेरा

Mon, 04 Nov 2024 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Street lights are off on many roads in Mussoorie, darkness prevails
शहर के अधिकांश क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इससे सड़कों पर अंधेरा पसरा हुआ है। ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग नगर पालिका प्रशासन से स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन




शिव कॉलोनी निवासी गुड़मोहन सिंह राणा ने बताया कि पिछले तीन माह से स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। कई बार नगर पालिका में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ है। लंढौर निवासी निखिल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल ने बताया कि बाजार में भित्ति चित्र की लाइटें महीनों से बंद हैं। मसूरी-देहरादून रोड पर भी जगह-जगह लाइटें खराब होने अंधेरा पसरा है। इसके अलावा कैमल बैक, बारलोगंज-भट्टा मार्ग पर भी कई स्ट्रीट लाइटें एक महीने से बंद पड़ी हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह ने कहा कि उनके संज्ञान में स्ट्रीट लाइटें बंद होने की सूचना नही हैं, लेकिन कहीं भी लाइटें खराब हैं तो उन्हें ठीक किया जाएगा। लाइटों को ठीक करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed