{"_id":"5b16411b4f1c1b9c6e8b664a","slug":"storm-alert-for-uttarakhand-flood-due-to-excess-rain-in-vikas-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: उत्तराखंड में 48 घंटे के अलर्ट के बाद हुई अतिवृष्टि से कई घरों में मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: उत्तराखंड में 48 घंटे के अलर्ट के बाद हुई अतिवृष्टि से कई घरों में मच गया कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 05 Jun 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
heavy rain in uttarakhand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून जिले के विकासनगर में मंगलवार सुबह त्यूणी के हनोल क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से सड़क में तेज उफान आ गया। जिससे कई घरों में मलबा घुस गया।
विज्ञापन
अतिवृष्टि से एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों के खेतों मे लहलहा रही फसलें भी बह गई हैं। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सुबह करीब छह बजे से करीब साढ़े आठ बजे तक अतिवृष्टि से हनोल के पास कुपोड खड्ड के उफान पर आने से सड़क पर भारी मात्रा में आए मलबे-बोल्डर की वजह से पुरोला-त्यूणी हाईवे अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन
अतिवृष्टि से हनोल क्षेत्र के 10 किलोमीटर एरिया में निजी और सार्वजनिक परिसंपत्ति को नुकसान हुआ है। राजस्व टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वहीं मंगलवार को राजधानी देहरादून में सुबह से बादल छाए रहे। जिस कारण लोग दिन भर उमस से परेशान रहे। वहीं गढ़वाल के घनसाली में बादल छाए रहे और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। चमोली में सुबह बारिश हुई। जिसके बाद गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
प्रदेश में 48 घंटे के दौरान तेज आंधी की चेतावनी
तूफान से तबाही
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 48 घंटे के दौरान तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है।
सोमवार को प्रदेशभर में आंशिक बादल छाए रहे। राजधानी में बादलों के बीच गर्मी से राहत रही। दिन का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार से अगले 48 घंटे के दौरान देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी आने का अलर्ट जारी किया है।
इस दौरान प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। अनेक स्थानों पर बारिश की भी संभावना है। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।