फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Storm Alert for 48 hours in uttarakhand Disaster helpline numbers released

Alert! अगले 48 घंटों में कहर बरपा सकता है आंधी-तूफान, सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Tue, 05 Jun 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 05 Jun 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
Storm Alert for 48 hours in uttarakhand Disaster helpline numbers released
storm in uttarakhand

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों के लिए राज्य के पांच जिलों में आंधी का अलर्ट जारी किया है।  वहीं सरकार ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मंगलवार की दोपहर बाद से 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आ सकती है।
विज्ञापन


इसके साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अल्मोड़ा के जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिले के सभी अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा की सूचना के लिए नंबर भी जारी

Storm Alert for 48 hours in uttarakhand Disaster helpline numbers released

हल्द्वानी में सोमवार को सुबह से ही चटख धूप के बाद दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी के साथ उमस बढ़ गई। अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री कम था।

पांच मई की दोपहर के बाद से अगले 48 घंटों में उक्त पांच जिलों में आंधी की संभावना जताई है। जबकि आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


आपदा की सूचना के लिए नंबर भी जारी
किसी भी आपदा के आने पर तुरंत सूचना देने के लिए सरकार ने नंबर भी जारी किए हैं। आपदा की स्थिति में 0135-2710334, 2710335, टोल फ्री नंबर 1070, 9557444486, 8266055524, 8266055523 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान किसी भी अधिकारी के मोबाइल नंबर स्विच ऑफ नहीं करने के निर्देश हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed