{"_id":"5dda265e8ebc3e55003c203f","slug":"stone-throwing-on-groom-car-after-dispute-in-barat-in-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: बरात में हुए विवाद के बाद दूल्हे की गाड़ी पर पथराव, रिश्तेदारों को बुरी तरह पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: बरात में हुए विवाद के बाद दूल्हे की गाड़ी पर पथराव, रिश्तेदारों को बुरी तरह पीटा
Mon, 25 Nov 2019 08:54 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 25 Nov 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
दूल्हे की गाड़ी पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रुद्रपुर में बरात में हुए विवाद की रंजिश में एक दर्जन युवकों ने दूल्हे की गाड़ी पर पथराव कर दिया। दूल्हे की गाड़ी में सवार उसके दो रिश्तेदारों को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। इसमें दोनों को काफी चोट आई हैं। दूल्हे की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। पुलिस ने मौके पहुंचकर मामले की जनकारी ली।
विज्ञापन
रविवार को वार्ड 7 निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बरात शनिवार की रात रामपुर गई थी। बरात में अमरोहा निवासी उसके रिश्तेदार रोहित और मोहित भी गए थे।
विज्ञापन
दोनों का उसके मोहल्ले के रहने वाले बंटी से बरात में विवाद हो गया था। जब बरात रविवार को लौटी तो बंटी अपने एक दर्जन साथियों के साथ आ गया। उसने का पर पथराव कर दिया। इसके बाद रोहित और मोहित को गाड़ी से खींच कर मारपीट भी की। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन