काठगोदाम से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, दो कोचों के शीशे टूटे, तीन नाबालिग गिरफ्तार
- छतरपुर के पास अचानक पथराव होने से दो कोचों के शीशे टूटे, यात्रियों में अफरातफरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में काठगोदाम से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर सोमवार को छतरपुर के पास कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इससे ट्रेन के दो कोचों के शीशे टूट गए। घटना से यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
आरपीएफ की टीम ने पथराव के आरोप में तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम 145 और 147 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पत्थर लगने से ट्रेन के ई-1 और सी-6 कोच के शीशे टूट गए।
शीशे टूटने से कोच में सवार यात्री घबरा गए। ट्रेन के रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर यात्रियों ने इसकी सूचना आरपीएफ चौकी में दी। जिस पर आरपीएफ चौकी प्रभारी आरके भारद्वाज टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
तीनों किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उन्होंने आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। तभी टीम को देखकर पटरियों के किनारे घूम रहे कुछ नाबालिग भागकर खेतों में छिप गए। संदेह होने पर आरपीएफ की टीम ने तीन नाबालिगों को पकड़ लिया जिनमें एक किशोर फुलसुंगा और दो किशोर जगतपुरा के थे।
आरपीएफ चौकी प्रभारी ने कहा कि पकड़े तीनों किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को तीनों किशोरों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पथराव में कोई यात्री चोटिल नहीं हुआ है।