फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Step father Done Sexual Assault with Daughter in haridwar

#KabTakNirbhaya: सौतेले पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने थाने पहुंचकर दर्ज कराया मुकदमा 

Mon, 02 Dec 2019 09:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Dec 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
Step father Done Sexual Assault with Daughter in haridwar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के हरिद्वार में कनखल क्षेत्र में पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। सौतेले पिता ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेटी को बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने खुद थाने पहुंचकर आपबीती बयां करते हुए आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी ने रविवार को एसओ कनखल हरिओमराज चौहान से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। बताया कि उसकी मां ने नौ वर्ष पूर्व दूसरी शादी की थी। 29 नवंबर को उसकी मां मुरादाबाद में उसकी नानी से मिलने गई थी।

विज्ञापन

आरोप है कि वह और उसके तीन भाई बहन घर पर अकेले थे। रात को उसके पिता ने उसे खाना खाने के लिए दिया, फिर उसे होश न रहा। आरोप है कि पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

सुबह वापस लौटने पर उसने मां को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया, लेकिन मां ने उसे समझाबुझाकर शिकायत करने से इंकार कर दिया। एसओ हरिओमराज चौहान ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed