{"_id":"670c07d605654188360638c0","slug":"statues-of-ram-darbar-and-radha-krishna-were-installed-dehradun-news-c-5-1-drn1031-524236-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: भव्य शोभायात्रा के बाद की गई रामदरबार की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: भव्य शोभायात्रा के बाद की गई रामदरबार की स्थापना
विज्ञापन
Iश्री बालाजी शिव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न, भंडारे का हुआ आयोजनI
तेगबहादुर रोड स्थित श्री बालाजी शिव मंदिर में राम दरबार एवं राधा कृष्ण की मूर्तियों की स्थापना की गई। इससे पहले भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भंडारे के साथ तीन दिन तक चले धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो गए।
अनुपमानंद गिरी (हरिओम आश्रम) की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज पूरा देश राममय हो गया है। हिंदुओं को जागृत करने के लिए ऐसे धार्मिक अनुष्ठान अत्यंत आवश्यक हैं। शोभायात्रा सुबह करीब 10 बजे मंदिर से चलकर भाजपा कार्यालय, लक्ष्मी रोड से होकर नेहरू कॉलोनी सनातन धर्म पर पहुंची। यहां से वापस श्री बालाजी शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद राम दरबार की स्थापना की गई। विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
शिव मंदिर समिति के बलराज सिंह परिहार, एमएस चौहान, सहसबीर सिंह ठाकुर, सोनू सिंह, राजकुमार शर्मा, विजयपाल शर्मा, योगेश बबलू आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम में ओबीसी आयोग के पूर्व चेयरमैन अशोक वर्मा, पार्षद अनूप नौडियाल, मीना बिष्ट, कमली भट्ट, नीरू भट्ट, निखिल, कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रवीण त्यागी आदि मौजूद रहे।