{"_id":"67eedbdafe007c06c50931ab","slug":"statements-of-friends-of-youths-who-lost-their-lives-in-road-accident-were-recorded-dehradun-news-c-5-1-drn1031-656333-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के दोस्तों के बयान दर्ज किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के दोस्तों के बयान दर्ज किए
विज्ञापन
I
IIदुर्घटना क्षेत्र में लगे दो सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद बाइक गति 58 किमी प्रति घंटा सामने आई
I
Iमंगलवार देर रात राजपुर रोड पर हुए सड़क हादसे में दो अग्निवीर समेत तीन युवकों ने अपनी जान गवाई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतकों के दोस्तों के बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे का शिकार हुई बाइक की रफ्तार 58 किमी प्रति घंटा सामने आई है।
I
Iराजपुर क्षेत्र में बाइक सवार तीन युवकों की तब मौत हो गई थी, जब उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी। तीनों युवकों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मृतकों के दोस्तों के बयान दर्ज किए। पुरोला उत्तरकाशी निवासी शैलेंद्र रावत और शिवम राणा ने बताया कि देहरादून में वे चूना भट्टा के पास रहते हैं। मंगलवार देर रात उनके गावं के रहने वाले आदित्य रावत, नवीन राणा और मोहित रावत खाना खाने के लिए देहरादून स्थित उनके घर आए थे। खाना खाने के बाद तीनों ने बाइक से कहीं घूमने की योजना बनाई थी। देर रात हो चुकी थी, ऐसे में उन्होंने तीनों को बाहर जाने से मना किया था। लेकिन वे नहीं माने। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी निकाले हैं। इसमें बाइक की गति 58 किमी प्रति घंटा निकलकर आई है। सीओ डालनवाला अनुज आर्य ने बताया कि मृतकों के दोस्तों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।I