फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   State teacher association election 2017 in dehradun

शिक्षक संघ चुनाव: कमल किशोर अध्यक्ष, सोहन माझिला बने महामंत्री, जानें किसे मिले कितने वोट

Thu, 23 Nov 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 23 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
 State teacher association election 2017 in dehradun

राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी में कमल किशोर डिमरी को अध्यक्ष और डा. सोहन सिंह माझिला को महामंत्री चुना गया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर अनुज चौधरी, उपाध्यक्ष पद पर मुकेश प्रसाद बहुगुणा और संयुक्त मंत्री पद पर योगेश चंद्र घिल्डियाल ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन


लक्ष्मण विद्यालय में प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्वाचन के लिए बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर दो बजे तक हुए मतदान में कुल 2895 डेलिगेट्स ने वोट डाले। इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर बिष्ट ने परिणामों की घोषणा की।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर विजेता कमल किशोर डिमरी को 896 वोट मिले। उपविजेता रहे निवर्तमान अध्यक्ष राम सिंह चौहान को 542, शिव सिंह नेगी को 429, सोहन सिंह मेहता को 378, भीम सिंह को 299, राजकुमार चौधरी को 217 और डा. चंडी प्रसाद घिल्डियाल को 120 वोट मिले। महामंत्री पद पर डा. सोहन सिंह माझिला को 1415 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर रहे रमेश पैन्यूली को 1246 और अंतिम स्थान पर रहे देवेंद्र सिंह रावत को 212 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर विजेता अनुज चौधरी को 646, दूसरे स्थान पर रहे विनय थपलियाल को 609, जगमोहन सिंह कठैत को 516, गनेश चंद्र पाठक को 418, जीतपाल सिंह रमोला को 356, राजेंद्र सिंह नेगी को 205 और श्रीकृष्ण सेमवाल को 100 मत मिले।

बड़ी संख्या में मिले अवैध मत

 State teacher association election 2017 in dehradun

उपाध्यक्ष पद पर विजेता मुकेश बहुगुणा को 991, विजयपाल सिंह को 570, माधो सिंह बिष्ट को 512, राजेश्वरी सेमवाल को 305, कुलदीप सिंह सैनी को 272, इंदिरा मेहरा को 174 और हरेंद्र सिंह गुसाईं को 49 वोट मिले।

संयुक्त मंत्री पद पर विजेता योगेश चंद्र घिल्डियाल को 554, धीरेंद्र सिंह रावत को 468, प्रकाश सिंह भंडारी को 364, डा. सुरेश चंद्र भट्ट को 354, सुधीर चंद्र नौटियाल को 287, मक्खन लाल शाह को 256, निशा खत्री राणा को 236, अरुण थपलियाल को 193, संजय गैरोला को 96 और नवाब अली को 68 वोट मिले।

बड़ी संख्या में मिले अवैध मत
चुनाव में भी बड़ी संख्या में मत अवैध पाए गए। शिक्षक प्रतिनिधियों को बैलेट पेपर पर अपने पसंदीदा प्रत्याशी के सामने सही का निशान लगाना था। बड़ी संख्या में शिक्षकों ने वोट डालने में गड़बड़ियां की। इसके चलते उनके मत को अवैध घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर 14, महामंत्री पद पर 23, संयुक्त मंत्री पद पर 21, उपाध्यक्ष पद पर 24 और कोषाध्यक्ष पद पर सबसे अधिक 45 मत अवैध पाए गए।

नोटा का भी किया इस्तेमाल
चुनाव में यूं तो नोटा का विकल्प नहीं दिया गया था, लेकिन शिक्षक प्रतिनिधियों ने अपने स्तर से इसका इस्तेमाल किया। काफी मतदाताओं ने बैलेट पेपर पर नोटा लिखा हुआ था। मतगणना के दौरान ऐसे कई मत-पत्र पाए गए, जिसमें मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को अस्वीकार कर दिया। चुनाव अधिकारियों ने ऐसे सभी वोटों को रद्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed