फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   State song exists, neither forgotten nor reason to forget: BJP

राज्य गीत अस्तित्व में, न भुलाया न भूलने की वजह : भाजपा

Fri, 06 Feb 2026 08:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
State song exists, neither forgotten nor reason to forget: BJP
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि राज्य गीत अस्तित्व में है। इसे न भुलाया जा सकता है और न कोई भूलने की वजह है।

चौहान ने कहा कि राज्य गीत सरकारी कार्यक्रमों का हिस्सा पहले से ही रहा है। इसमें कोई द्वेष भाव या श्रेय लेने की मानसिकता किसी भी सरकार की नहीं हो सकती क्योंकि यह राज्य की धरोहर है। लेकिन इस पर दोषारोपण अनुचित और अस्वीकार्य है। चौहान ने कहा कि इस गीत को दबाने का आरोप लगाने वाली कांग्रेस बिना तथ्यों के दोषारोपण कर रही है। सरकारी आयोजनों में यह गीत अपनी उपस्थिति दर्ज कराता रहता है। बेशक गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के सुरों से सराबोर इस गीत को देश और उत्तराखंड के लाखों लोग पसंद करते आए हैं। नेगी दा के उदगार जायज है लेकिन ऐसा नहीं है कि इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया हो। इस गीत को उपेक्षित करने का आरोप लगा रही कांग्रेस ऐसा कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि संस्कृति के संरक्षण की दिशा में कांग्रेस को ज्ञान देने की जरूरत नहीं। राज्य के सांस्कृतिक सरंक्षण की दिशा में सही मायने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने ही अधिक उत्साह दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed