फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   State's Prince got second place in National Painting Competition

राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रदेश के प्रिंस को मिला दूसरा स्थान

Sat, 18 Sep 2021 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
State's Prince got second place in National Painting Competition
भारतीय बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता वर्ष 2018 एवं 2019 में प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उत्तराखंड बाल कल्याण परिषद की महासचिव पुष्पा मानस के मुताबिक राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता में राजपुर रोड स्थित शार्प मेमोरियल स्कूल फॉर ब्लाइंड के प्रिंस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा राजकीय आदर्श इंटर कालेज पौड़ी गढ़वाल के सूरज पंवार को सांत्वना पुरस्कार मिला है। जबकि राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजपुर रोड देहरादून के वीरेंद्र और शार्प मेमोरियल की अंजली को तीसरा स्थान मिला है। इसके अलावा वर्ष 2018 की प्रतियोगिता में शार्प मेमोरियल के अभयजीत यादव को तीसरा स्थान मिला है। परिषद की महासचिव ने कहा कि विजयी रहे प्रतिभागियों को परिषद की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed