{"_id":"61d73baff44a1f32677a3292","slug":"state-s-first-e-charging-station-established-in-haridwar-dehradun-news-drn400968133","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में स्थापित हुआ प्रदेश का पहला ई चार्जिंग स्टेशन र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में स्थापित हुआ प्रदेश का पहला ई चार्जिंग स्टेशन र
22 हरिद्वार में प्रदेश के पहले ई चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण करते टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष और प्र?
- फोटो : RISHIKESH
Link Copied
हरिद्वार की पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में उत्तराखंड का पहला इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन तैयार हो गया है। ई चार्जिंग स्टेशन का निर्माण टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने सीएसआर फंड से कराया है। चार्जिंग स्टेशन में इलेक्ट्रिक वाहन महज 45 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई ने हरिद्वार में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण किया। आरके विश्नोई ने कहा कि डीजल और पेट्रोल से बढ़ते प्रदूषण के बाद शहरों में इलेक्ट्रिक कार और रिक्शा का प्रचलन बढ़ा है। हरिद्वार में भी सैकड़ों ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं। वहीं शहर में बाहरी राज्यों से भी इलेक्ट्रिक कारें आ रही हैं, लेकिन हरिद्वार में चार्जिंग स्टेशन न होने से कार स्वामियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि टीएचडीसीआईएल ने लोगों की मांग को देखते हुए हरिद्वार में प्रदेश का पहला ई चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया गया है। चार्जिंग स्टेशन में एक बार में तीन वाहनों को फास्ट चार्जिंग मोड में चार्ज किया जा सकेगा। आरके विश्नोई ने बताया कि घर में ई-रिक्शा और अन्य वाहनों को चार्ज करने में करीब सात घंटे लगते हैं, जबकि इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन में 45 मिनट में चौपहिया वाहन फुल चार्ज हो सकेंगे। टीएचडीसी के महाप्रबंधक सीएसआर प्रदीप कुमार नैथानी ने कहा कि चार्जिंग स्टेशन पर रियायती शुल्क देकर लोग अपने वाहन चार्ज कर सकेंगे। इस अवसर पर टीएचडीसी के निदेशक (वित्त) जे. बेहेरा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।