फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   State income tax promises will be heard in Doon from today

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर मिलेगी वाईफाई सेवा, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने किया शुभारंभ

Fri, 28 Feb 2020 09:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
State income tax promises will be heard in Doon from today
उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को जौलीग्रांट हवाई यात्रियों और आने वालों लोगों के लिए वाई फाई सेवा की शुरू की है। केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि एयरपोर्ट से आवाजाही करने वाले यात्रियों को इंटरनेट की बेहतर सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


गुरुवार को सुबह साढ़े 11 बजे केंद्रीय संचार और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बीएसएनएल की एफटीटीएच और वाई फाई सेवा का शुभारंभ रिबन काटकर किया। उन्होंने कहा कि संचार विभाग एयरपोर्ट पर सुविधाओं को देने का विचार आया था। जिस पर तत्काल सुविधा मुहैया कराने को कहा गया। कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, यहां सालभर देशी-विदेशी नागरिकों का आवागमन लगा रहता है। इसलिए उत्तराखंड को बेहतर संचार सेवा प्रदान करना केंद्र सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देहरादून पर्यटन के नक्शे में अलग से दिखाई देना शुरू हो गया है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर 23 से अधिक फ्लाइट का आवागमन शुरू हो गया है। एयरलांइस कंपनियों, प्रतिष्ठानों, सिस्टम और आने जाने वालों को इंटरनेट उपलब्ध कराने की दिशा में सशक्त प्रयास है। बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक सतीश शर्मा ने कहा कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर इस सुविधा की जरूरत महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि तीन दिनों की अवधि में एयरपोर्ट पर फाइबर टू दी होम ब्रॉडबैंड सेवा और वाई फाई की सुविधा शुरू हो गई है। लोगों को सुपरफास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। बताया कि इस सुविधा से पहले 100 एमबी डाटा निशुल्क मिलेगा। उन्होने बीएसएनएल के पुनरोद्धार के लिए पैकेज दिए जाने और बीएसएनएल की सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने के लिए भी आश्वस्त किया। 


जौलीग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक डीके गौतम ने कहा कि वाई फाई सेवा शुरू हो जाने से एयरपोर्ट के कामकाज और एयरलाइंस कंपनियों को भी फायदा मिलेगा। कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत, राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महिला और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, महाप्रबंधक ओपी कन्नौजिया, संजय कुमार सिंह, अवनीश श्रीवास्तव, संजीव गुप्ता, राजेश कुमार, महेशानंद अरूण वर्मा, पीके शर्मा, सुरेन्द्र रावत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed