फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   State government should implement land law in Uttarakhand

उत्तराखंड में भू-कानून लागू करे राज्य सरकार

Wed, 07 Jul 2021 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
State government should implement land law in Uttarakhand
देहरादून। राज्य आंदोलनकारियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने मांग उठाई है कि हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी भू कानून लागू किया जाए।
विज्ञापन

भू-कानून में बदलाव को लेकर आयोजित बैठक में वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य गठन के लिए संघर्ष इसलिए नहीं किया था कि देश भर के भूमाफिया राज्य की जमीनों पर आकर कब्जा जमा लें और उत्तराखंड भू माफियाओं के लिए सैरगाह बन जाए। राज्य सरकार को तत्काल भूमि सुधार कानून में संशोधन करने की जरूरत है। ताकि भू माफियाओं के वर्चस्व को रोका जा सके। अन्य वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री में भू-कानून में जो बदलाव किया गया उसे लेकर लोगों में खासा रोष है। ऐसे में सरकार को भू-कानून के बारे में नए सिरे से निर्णय लेने की जरूरत है। बैठक में पीडी गुप्ता, प्रदीप कुकरेती, ब्रिगेडियर केजी बहल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीके ओली, सुशील सैनी, डॉ. महेश भंडारी, पुरुषोत्तम भट्ट, ज्योति घिल्डियाल, स्वतंत्रा सेनानी उत्तराखंड उत्तराधिकारी संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील त्यागी समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed