{"_id":"6936e46e3b4dbdd45c09b3d5","slug":"state-government-is-serious-about-the-matter-of-upnl-employees-subodh-uniyal-dehradun-news-c-5-drn1043-852260-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनल कर्मियों के मामले में प्रदेश सरकार गंभीर : सुबोध उनियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनल कर्मियों के मामले में प्रदेश सरकार गंभीर : सुबोध उनियाल
विज्ञापन
-उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण के मामले में गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। समिति अपने सिफारिशों को प्रदेश सरकार को सौंपेगी।
सोमवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। समिति ने विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल कर्मचारियों को नियमितीकरण करने पर विचार किया। बैठक में वित्त, कार्मिक समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि समिति उपनल कर्मचारियों के मामले में हर पहलूओं पर विचार कर रही है। सरकार उपनल कर्मचारियों के प्रति गंभीर है।