फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   state election commission sent notice to bjp and congress for symbol

भाजपा-कांग्रेस के सिंबल पर संकट, इन चार दलों को राज्य निर्वाचन आयोग ने भेजा नोटिस

Tue, 02 Jan 2018 11:04 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 02 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
state election commission sent notice to bjp and congress for symbol

नगर निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के सिंबल के इस्तेमाल पर राज्य निर्वाचन आयोग रोक लगा सकता है। आयोग ने चार राष्ट्रीय दलों को नोटिस भेजकर यह चेतावनी दी है। भाजपा, कांग्रेस के अलावा सीपीआई (एम) और एनसीपी भी आयोग के नोटिस की जद में हैं।

विज्ञापन


इन दलों ने अपने अकाउंट की एनुअल ऑडिट रिपोर्ट और इनकम टैक्स के नोड्यूज संबंधी दस्तावेज राज्य चुनाव आयोग में जमा नहीं कराए हैं। आयोग ने दलों को 10 जनवरी 2018 तक का समय दिया है।
विज्ञापन


तय समय तक ऐसा न होने पर नगर निकाय चुनाव में संबंधित दल के उम्मीदवार को सिंबल का इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुवर्धन ने चार दलों को नोटिस भेजे जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने अपने नोटिस में कहा है कि ये बाध्यता है कि दल अपने लेखों की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट को नियमित रूप से उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा दल हर साल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का नोड्यूज सर्टिफिकेट भी जमा कराने के लिए बाध्य हैं।

ऐसा न करने पर संबंधित राजनीतिक दल की मान्यता/ पंजीकरण निरस्त करने का अधिकार चुनाव आयोग को है। कहा गया है कि कई बार पत्र भेजे जाने के बावजूद कांग्रेस, भाजपा, सीपीआई (एम) और एनसीपी ने संबंधित दस्तावेज जमा नहीं कराए हैं। आयोग के नोटिस कांग्रेस, भाजपा और एनसीपी के प्रदेश अध्यक्षों और सीपीआई (एम) के प्रदेश सचिव के नाम से भेजे गए हैं।

जानिए, क्या बोले नेता

state election commission sent notice to bjp and congress for symbol

जिन चार दलों को नोटिस दिए गए हैं, उन्हें छोड़कर बाकी सभी दलों ने संबंधित दस्तावेज जमा करा दिए हैं। हमने दस जनवरी तक का समय दिया है। तय समय तक दस्तावेज जमा नहीं कराए गए, तो नगर निकाय के चुनाव में संबंधित दल के उम्मीदवार के सिंबल के इस्तेमाल पर रोक लगा दी जाएगी।
-सुवर्धन, राज्य निर्वाचन आयुक्त

हमें निर्वाचन आयोग ने दस जनवरी तक दस्तावेज जमा कराने के लिए कहा है। हम उचित कार्रवाई करेंगे।
-प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

हमारी पार्टी हिसाब-किताब का पूरा ध्यान करती है। जो भी औपचारिकता पूरी करनी होंगी, कर दी जाएगी।
-अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

हमारी पार्टी को नोटिस मिला है। जरूरी औपचारिकता पूरी कर दी जाएगी। हम निकाय चुनाव में भी भाग लेंगे।
-दिव्य नौटियाल, प्रदेश अध्यक्ष, एनसीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed