फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Startup ranking: Uttarakhand's ranking improves, neighboring states UP and Himachal are behind

स्टार्टअप रैंकिंग 2019: उत्तराखंड की रैंकिंग में हुआ सुधार, पीछे हैं पड़ोसी राज्य यूपी और हिमाचल

Sat, 12 Sep 2020 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 12 Sep 2020 02:00 AM IST
सार

  • इमर्जिंग (उभरते) श्रेणी से एस्पायरिंग (आकांक्षी) श्रेणी में आ गया प्रदेश

विज्ञापन
Startup ranking: Uttarakhand's ranking improves, neighboring states UP and Himachal are behind
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

 उत्तराखंड ने इस बार स्टार्ट अप रैंकिंग में सुधार किया है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने वर्ष 2019 की स्टार्ट अप रैंकिंग जारी की है। जिसमें उत्तराखंड इमर्जिंग (उभरते) श्रेणी से एस्पायरिंग (आकांक्षी) श्रेणी में आ गया है।

विज्ञापन


रैंकिंग में उत्तराखंड का नवां स्थान है, जबकि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और हिमाचल इससे पीछे हैं। स्टार्ट अप की बेस्ट परफॉर्मिंग श्रेणी की रैंकिंग में गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार को जगह मिली है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए नए उद्यमियों को कई तरह की सहूलियतें दी जा रही है। इससे उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर स्टार्ट अप रैंकिंग में सुधार किया है। वर्ष 2018 की रैंकिंग में उत्तराखंड का स्थान इमर्जिंग (उभरते) श्रेणी में था। जो रैंकिंग की सबसे निचली श्रेणी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड से आगे आठ राज्य

वर्ष 2019 की रैंकिंग में उत्तराखंड ने एस्पायरिंग (आकांक्षी) श्रेणी में स्थान प्राप्त किया है। इस श्रेणी में उत्तराखंड, हरियाणा, झारखंड, नागालैंड, पंजाब, तेलंगाना शामिल हैं। स्टार्ट अप रैंकिंग में उत्तराखंड से आगे आठ राज्य हैं। टॉप परफॉर्मिंग श्रेणी में कर्नाटक व केरल और बेस्ट परफार्मिंग श्रेणी में गुजरात व केंद्र शासित राज्य अंडमान निकोबार शामिल है। 

प्रदेश में 350 स्टार्ट अप
प्रदेश में अब तक 350 स्टार्ट अप काम रहे हैं। इसमें केंद्र से 280 और प्रदेश सरकार ने 70 स्टार्ट अप मान्यता प्राप्त हैं। इन स्टार्ट अप को सरकार की ओर से नए उद्योग लगाने में स्टार्ट अप नीति के तहत कई सुविधाएं दी जा रही है।

स्टार्ट अप रैंकिंग में उत्तराखंड ने सुधार किया है। पिछले वर्ष की तुलना में रैंकिंग में एक श्रेणी की बढ़त है। प्रदेश में स्टार्ट अप को बढ़ावा देने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। 
- सुधीर चंद्र नौटियाल, निदेशक उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed