{"_id":"6ac16fcefe8eca1c460e0264","slug":"stars-shared-their-cinematic-experiences-dehradun-news-c-5-1-drn1088-1081766-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सितारों ने साझा किए सिनेमाई अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सितारों ने साझा किए सिनेमाई अनुभव
विज्ञापन
तुलाज विश्वविद्यालय में शनिवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (डीआईएफएफ) के दूसके दिन सिनेमा जगत के कई कलाकारों और मनोरंजन क्षेत्र की हस्तियों ने शिरकत की। दिनभर चले कार्यक्रमों में सिनेमा, संवाद और प्रेरणा का संगम देखने को मिला।
महोत्सव के दूसरे दिन हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान तेजवानी, मुकेश ऋषि, राजन मोदी, राजेश तैलांग, दीपक पाराशर, श्वेता त्रिपाठी और अर्जुन फिरोज खान जैसे कलाकारों ने बातचीत सत्रों में हिस्सा लिया। इन सत्रों का संचालन आवाज कलाकार और अभिनेता विजय विक्रम सिंह ने किया। उनके साथ शांतनु गांगुली और रूपा सोनी ने भी सत्रों का संचालन किया। तुलाज समूह के संस्थापक सुनील कुमार जैन ने अतिथियों और छात्रों को शुभकामनाएं दीं। महोत्सव के दौरान आगामी फिल्म मिसाल का ट्रेलर भी प्रदर्शित किया गया। राजीव एस रुइया की ओर से निर्देशित यह फिल्म एक वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है। अभिनेता हितेन तेजवानी ने अभिनय के प्रति अपने दृष्टिकोण पर बात की। उन्होंने कहा कि मैं अंतिम परिणाम की चिंता नहीं करता। अंत में सब कुछ दर्शकों के लिए होता है। अगर आप अपना 100 प्रतिशत देते हैं तो परिणाम अच्छा होगा। मुकेश ऋषि ने देहरादून से अपने जुड़ाव और मनोरंजन उद्योग में अपने सफर को साझा किया। उन्होंने मेहनत और निरंतर प्रयास के महत्व पर जोर दिया।
अभिनेता राजेश तैलांग ने अपने कलात्मक सफर से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने युवा पीढ़ी को भावनाओं को संभालना और सूचनाओं को सही तरीके से प्रक्रिया करना सीखने की सलाह दी। अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने अपनी रुचियों को बनाए रखने के महत्व पर बात की। उन्होंने युवा महिलाओं से आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने का आग्रह किया। इस अवसर पर तुलाज विवि के सह-संस्थापक रौनक जैन, सिल्की जैन मारवाह और तुलाज इंटरनेशनल स्कूल के छात्र भी मौजूद रहे।