फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Suspicion of murder conspiracy falls on Madan's close associate; wife absconding

Dehradun News: मदन के करीबी पर ही हत्या की साजिश का शक, पत्नी फरार

Sun, 04 Oct 2026 02:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Suspicion of murder conspiracy falls on Madan's close associate; wife absconding
मांडूवाला में मदन की हत्या के मामले में पुलिस को उसके किसी करीबी पर ही साजिश रचने का शक है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मदन को सुनसान इलाके में ले जाकर बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया और इसके बाद शव को दरेड नदी के पास खाई में फेंक दिया गया।मामले में मदन की पत्नी मीना के फरार होने से भी पुलिस का शक गहरा गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और उसके संबंध में अहम सुराग जुटाए गए हैं। मदन मूल रूप से सहरसा, बिहार का रहने वाला था। वह करीब 38 वर्ष का था और पिछले कई वर्षों से परिवार सहित देहरादून में रह रहा था। मांडूवाला में किराये के मकान में पत्नी मीना और दो बच्चों के साथ रहता था। उसकी बेटी करीब 14 साल और बेटा करीब 12 साल का है। परिवार का खर्च चलाने के लिए मदन दून में मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार, मदन एक दिन पहले से लापता था। शनिवार को डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल में दरेड नदी के किनारे खाई में उसका शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकाला। गले पर चाकू से गोदने के निशान मिले हैं।शरीर पर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं। इससे आशंका है कि हत्या से पहले मदन के साथ मारपीट की गई और इसके बाद उसे खाई में फेंका गया। जानकारी के मुताबिक वारदात अचानक नहीं हुई, बल्कि मदन को बहाने से सुनसान स्थान तक ले जाने की साजिश रची गई है। पत्नी मीना के फरार होने को भी जांच की अहम कड़ी माना जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट ने सुरक्षित किया है। पुलिस मदन के मोबाइल फोन, उसकी आखिरी लोकेशन, संपर्क में रहे लोगों और घटना से पहले की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह आखिरी बार किसके साथ देखा गया था। एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि जल्द ही हत्या की वजह और वारदात में शामिल लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed