फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   stamp duty rate increase in dehradun.

अब दून में घर बनाना महंगा, ये है नया नियम

Fri, 08 Jan 2016 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 08 Jan 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
stamp duty rate increase in dehradun.

रजिस्ट्री के दौरान स्टांप ड्यूटी में कृषि दर समाप्त कर सरकार ने आम आदमी की जेब काटकर अपना खजाना भरने का इंतजाम किया है। कृषि दर समाप्त होने के बाद आम आदमी को रजिस्ट्री के लिए ज्यादा शुल्क देना होगा। लेकिन इसका उसे कोई लाभ नहीं होगा।

विज्ञापन


यदि किसी ने अकृषि भूमि पर मकान बनाना चाहा तो उसका नक्शा एमडीडीए से पास नहीं होगा। क्योंकि अकृषि दर से भुगतान करने के बावजूद जमीन का लैंड यूज मास्टर प्लान के अनुसार ही बना रहेगा। इस वजह से एमडीडीए से कृषि क्षेत्रों में मकान का नक्शा पास नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन


नए सर्किल रेट में सरकार ने भूमि का कृषि स्वरूप समाप्त कर दिया है। अब सभी अर्द्धनगरीय क्षेत्रों में जमीन की रजिस्ट्री में स्टांप ड्यूटी अकृषि दर के अनुसार देनी होगी। अब पहले की तुलना में ज्यादा शुल्क अदा करना होगा। रजिस्ट्री में भूमि का स्वरूप अकृषि भले ही हो जाए, लेकिन मास्टर प्लान में उसके लैंड यूज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ऐसी भूमि पर नक्शे भी एमडीडीए के मास्टर प्लान के अनुसार ही पास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लैंड यूज के आधार पर ही पास होंगे नक्शे: एमडीडीए

stamp duty rate increase in dehradun.

एमडीडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नक्शे मास्टर प्लान में दर्शाए गए जमीन के लैंड यूज के आधार पर ही पास किए जाएंगे। रजिस्ट्री में जमीन का लैंड यूज क्या है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ऐसे में अकृषि दर पर रजिस्ट्री करवाने वालों का मकान बनाने का सपना आसानी से पूरा नहीं हो सकेगा।

अर्द्धनगरीय क्षेत्रों में ज्यादातर भूमि पर कृषि नहीं हो रही है। इसलिए यहां अकृषि दर के अनुसार रजिस्ट्री के समय स्टांप शुल्क लिया जाएगा। हालांकि जमीन का लैंड यूज मास्टर प्लान के अनुसार ही रहेगा। उस पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
-झरना कमठान, एमडीएम, वित्त एवं राजस्व

एमडीडीए में नक्शे मास्टर प्लान में दर्शाए गए लैंड यूज के अनुसार ही पास किए जाते हैं। रजिस्ट्री के दौरान स्टांप ड्यूटी किस दर पर दी गई है, इससे कोई असर नहीं पड़ेगा। अकृषि दर पर रजिस्ट्री कराने वाले कृषि लैंड यूज की जमीन पर नक्शे पास नहीं होंगे।
-पीसी दुमका, सचिव, एमडीडीए

जब रजिस्ट्री में स्टांप दर अकृषि भूमि के अनुसार भुगतान करने बावजूद लोग मकान नहीं बना सकेंगे तो ऐसा करने का क्या फायदा? सरकार ने आम आदमी पर बोझ डालने का काम किया है। इससे अर्द्धनगरीय क्षेत्रों के लोगों को परेशानी होगी।
-सुनील घिल्डियाल, मीडिया प्रभारी, उत्तरांचल इंजीनियर्स एंड ड्राफ्ट्समैन वैलफेयर एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed