फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   St George's School Tournament

टूर्नामेंट सेंट जोजेफ स्कूल का दबदबा

Thu, 25 Jul 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
St George's School Tournament
आगरा में आयोजित एएसआईएससी रीजनल (यूपी और यूके )लॉन टैनिस टूर्नामेंट में देहरादून और मसूरी के स्कू
आगरा में आयोजित एएसआईएसी रीजनल लॉन टेनिस टूर्नामेंट (यूपी व यूके) में सेंट जोजेफ स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

बालक वर्ग के अंडर-14 में सेंट जोजेफ के अमृत धनकर, रियान दत्ता, नैवद्य मित्तल, अर्णव बहल व ब्राइट लैंड स्कूल के तेजस साहू तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-17 में सेंट जोजेफ अकादमी के देवांश शर्मा, सूर्यदीप राणा, शौर्य चौहान, सिद्धार्थ माधव, सेंट जॉर्ज कॉलेज के सिद्धार्थ चावला ने लखनऊ बी जोन को 6-1, 6-2 से हराया। अंडर-19 वर्ग में प्रणय मित्तल, अनिरुद्ध भाटिया, श्रेयांस कोचर व सेंट जॉर्ज कॉलेज के ऋतम अग्रवाल ने आगरा जोन को 6-0, 6-2 से हराया।

बालिका वर्ग के अंडर-14 में सेंट जोजेफ स्कूल की जया कपूर, ईरा झा, ब्राइट लैंड स्कूल की कात्यायनी रावत, सीजेएम की मायरा गुप्ता को लखनऊ जोन (बी) के हाथों 6-3, 6-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा और दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। अंडर-17 वर्ग में श्रीराम स्कूल की रिया, सीजेएम की सृजन कोहली, दिव्यानी नैथानी, यूनिसन स्कूल की शायला मारवाह ने आगरा जोन को 6-2, 6-4 से, अंडर-19 वर्ग में सेंट जोजेफ अकादमी की आसिफा खान, मोन्टेसरी स्कूल की अमोदनी मल्होत्रा, यूनिसन स्कूल की वसु ठाकुर, राधिका बंसल, वैल्हम गर्ल्स स्कूल की रमाना प्रकाश ने आगरा जोन को 6-0, 6-1 से पराजित किया। उत्तराखंड जोन के हेड कोच (सेंट जोजेफ टेनिस अकादमी) ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन नेशनल गेम्स के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed