फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Srinagar SSB Academy is launching a new course

श्रीनगर एसएसबी में अब तैयार नहीं होंगे असिस्टेंट कमांडेंट, शुरु होगा यह नया कोर्स

Mon, 06 Mar 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 06 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Srinagar SSB Academy is launching a new course
- फोटो : demo pic

एसएसबी अकादमी श्रीनगर में अब असिस्टेंट कमांडेंट (सहायक सेनानायक ) तैयार नहीं होंगे। श्रीनगर के बजाय अब भोपाल स्थित प्रशिक्षण केंद्र में असिस्टेंट कमांडेंट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

विज्ञापन


जबकि भोपाल में संचालित हो रहा सब इंस्पेक्टर ट्रेनिंग कोर्स अब यहां चलेगा।  इस फेरबदल का मुख्य कारण असिस्टेंट कमांडेंट को यहां बेहतर माहौल न मिल पाना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


असि. कमांडेंट स्तर की यह आखिरी पीओपी होगी।  श्रीनगर में अक्तूबर 2004 में एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) अकादमी की स्थापना हुई। इससे पूर्व यहां एसएसबी ग्रुप सेंटर संचालित होता था। इस अकादमी में सीधी भर्ती और विभागीय प्रमोशन के असि. कमांडेंट सहित अन्य वर्ग अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यहां एसएसबी महानिदेशालय स्तर से फेरबदल करने की कवायद चल रही है। नई व्यवस्था के तहत असि. कमांडेंट ट्रेनिंग कोर्स प्रशिक्षण केंद्र भोपाल में चलाया जाएगा। जबकि भोपाल में संचालित हो रहा सब इंस्पेक्टर ट्रेनिंग कोर्स यहां चलेगा।  इसकी वजह एसएसबी अकादमी में बल के असि. कमांडेंट लायक संसाधनों की कमी बताई जा रही हैं। 

जान‌िए कब शुरु होगा कोर्स

Srinagar SSB Academy is launching a new course

16 साल पूर्व शुरू हुई श्रीनगर एसएसबी अकादमी  में अब असिस्टेंट कमांडेंट के बजाय सब इंस्पेक्टर ( उपनिरीक्षकों )  को प्रशिक्षण देने की योजना है। माना जा रहा है कि अप्रैल माह में असि. कमांडेंट की पीओपी (पासिंग आउट परेड) के बाद कोर्स शिफ्टिंग की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। 

एसएसबी शिफ्टिंग की तैयारी की हुई थी चर्चा
पहले भी एसएसबी अकादमी को शिफ्ट करने की चर्चाएं चली हैं। वर्ष 2001 में एसएसबी को बार्डर फोर्स का दर्जा मिला और वर्ष 2003 में इसको गृह मंत्रालय के अधीन करते हुए सीमा सुरक्षा बंधुत्व से सशस्त्र सीमा बल नाम  दिया गया। जून 2013 में आई आपदा के बाद अकादमी की शिफ्टिंग की चर्चा चली। बताया जाता है कि संस्थान ने देहरादून के डोईवाला के समीप भूमि चयनित कर ली थी, लेकिन नदी किनारे होने के कारण यह प्लान फेल हो गया। 

क्या कहते हैं अधिकारी
एसएसबी अकादमी शिफ्ट नहीं हो रही है। सिर्फ कोर्सेज में फेरबदल करने का प्लान है। डीआईजी सोबित जोशी, प्रभारी निदेशक एसएसबी अकादमी श्रीनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed