फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Srinagar CM arrives for Yuva Vidyarthi Manthan event students insist on entering

श्रीनगर: युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम, अंदर जाने की जिद पर अड़े छात्र, पुलिस से तीखी बहस

Sun, 13 Sep 2026 02:30 PM IST
Alka Tyagi आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 13 Sep 2026 02:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ऑडिटोरियम के बाहर भी पुलिस बल तैनात रहा। प्रवेश को लेकर हुए विवाद के चलते कुछ देर के लिए मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
Srinagar CM arrives for Yuva Vidyarthi Manthan event students insist on entering
गढ़वाल विवि में प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पहुंचने के दौरान परिसर के बाहर छात्रों और अन्य लोगों की भीड़ जुट गई। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे छात्र अंदर जाने की जिद पर अड़ गए, जिसको लेकर पुलिस और छात्रों के बीच तीखी बहस हो गई।

विज्ञापन


कार्यक्रम की सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय छात्रसंघ उपाध्यक्ष पुल्कित अग्रवाल और भाजपा कीर्तिनगर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित रावत अपने साथियों के साथ ऑडिटोरियम के बाहर परिसर गेट पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। इस दौरान छात्रों ने कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति देने की मांग की।
विज्ञापन


प्रवेश को लेकर पुलिस और छात्रों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही। छात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अंदर जाने की मांग पर अड़े रहे, जबकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें आगे जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ऑडिटोरियम के बाहर भी पुलिस बल तैनात रहा। प्रवेश को लेकर हुए विवाद के चलते कुछ देर के लिए मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed