{"_id":"6a10385ed9f9c668920f1a1b","slug":"srinagar-accident-truck-goes-out-of-control-and-plunges-into-gorge-on-jakhi-road-driver-dies-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar Accident: जाखी रोड पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक, अंदर फंसे ड्राइवर की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar Accident: जाखी रोड पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक, अंदर फंसे ड्राइवर की मौके पर मौत
Fri, 22 May 2026 04:44 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 22 May 2026 04:44 PM IST
सार
श्रीनगर से डामर लेकर जाखी रोड पर निर्माण कार्य के लिए जा रहा था। इस दौरान वह पाली नामक तोक के पास अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
विज्ञापन
ट्रक हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर में जाख रोड पर एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक अनियंत्रित होकर 25-30 फीट गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ड्राइवर को ट्रक से निकाला लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या (UKCA-3038) श्रीनगर से डामर लेकर जाखी रोड पर निर्माण कार्य के लिए जा रहा था। इस दौरान वह पाली नामक तोक के पास अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। ट्रक चालक वाहन के अंदर फंसा हुआ था।
विज्ञापन
Rudraprayag: वन क्षेत्र में आग लगाता पकड़ा गया व्यक्ति, निगरानी के लिए लगाए ड्रोन में हुआ कैद, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
पुलिस टीम व स्थानीय लोगों की सहायता से चालक को ट्रक के अंदर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। शव की पहचान विपिन पुत्र दर्शन लाल निवासी ग्राम हॉट जनपद चमोली के रूप में हुई।