{"_id":"692839cce509c15c8a03ec0c","slug":"sri-mahant-hari-giri-the-patron-of-juna-akhara-received-a-threat-call-dehradun-news-c-35-1-sdrn1005-141395-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जूना अखाड़ा के संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरी को फोन पर मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जूना अखाड़ा के संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरी को फोन पर मिली धमकी
विज्ञापन
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री और जूना अखाड़ा के संरक्षक श्रीमंहत हरि गिरी को फोन पर गाली-गलौज कर हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली पुलिस ने अखाड़े के महामंत्री की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मोबाइल फोन नंबर की डिटेल निकलवाते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, जूना अखाड़ा के महामंत्री श्रीमहंत महेश पुरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 नवंबर की शाम करीब 6:16 बजे पर श्रीमहंत हरि गिरी महाराज के मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। कॉलर ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। महंत महेश पुरी ने बताया कि नंबर से लगातार कॉल की जा रही है, जिससे आशंका पैदा हो गई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति की नीयत संत की सुरक्षा के प्रति खतरा उत्पन्न कर रही है।
बताया कि श्रीमहंत हरि गिरी महाराज यात्रा कर रहे थे। लगातार धमकियों के कारण उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली र्ग है। संबंधित मोबाइल नंबरों की जांच कर कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान की जा रही है।