फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sri Dev Suman University: Students will be able to do PG in five new Arts subjects

Sri Dev Suman University: पांच नए विषयों में पीजी कर सकेंगे छात्र, इसी सत्र से कक्षाएं हो सकती हैं शुरू

Thu, 20 Apr 2023 09:00 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Apr 2023 09:00 PM IST
सार

बीते 27 फरवरी को परिसर में प्रशासनिक भवन व परीक्षा भवन के शिलान्यास में पहुंचे सीएम पुष्कर धामी ने इन विषयों में पीजी कक्षाओं के संचालन की घोषणा की थी।

विज्ञापन
Sri Dev Suman University: Students will be able to do PG in five new Arts subjects
किताबें(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश परिसर में अब छात्र-छात्राएं कला संकाय से पांच नए विषयों में पीजी कर सकेंगे। अब तक परिसर में कला संकाय के छह विषयों में ही पीजी पाठ्यक्रम संचालित हो रहे थे। विवि प्रशासन का कहना है कि पीजी के नए विषयों को इसी सत्र से शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


NDA Result: हल्द्वानी के कुशाग्र ने उत्तराखंड का नाम किया रोशन, पाई ऑल इंडिया दूसरी रैंक
विज्ञापन


बीते 27 फरवरी को परिसर में प्रशासनिक भवन व परीक्षा भवन के शिलान्यास में पहुंचे सीएम पुष्कर धामी ने इन विषयों में पीजी कक्षाओं के संचालन की घोषणा की थी। श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन का कहना है कि सीएम की घोषणा पर अमल करते हुए पीजी कक्षाओं में नए विषयों के संचालन के लिए विवि की कार्यपरिषद ने भी स्वीकृति दी है। नए विषयों में समाज शास्त्र, संस्कृत, गृह विज्ञान, संगीत और शिक्षा शास्त्र शामिल हैं। इन विषयों में रुचि रखने वाले छात्रों को अब पीजी के लिए देहरादून या अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजी स्तर पर नए विषयों में पाठ्यक्रम संचालन के लिए विवि की कार्यपरिषद ने भी स्वीकृति दी है। प्रयास है कि इसी सत्र से इन विषयों में पीजी कक्षाएं शुरू कर दी जाएं।
- प्रो. एनके जोशी, कुलपति, श्रीदेव सुमन विवि, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed