{"_id":"5914aa4f4f1c1bba4885181b","slug":"sri-dev-suman-university-b-com-m-mom-paper-leak","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे पहले बांट दिया बीकॉम-एमकॉम का पेपर, कॉलेज में मचा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे पहले बांट दिया बीकॉम-एमकॉम का पेपर, कॉलेज में मचा हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 11 May 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का बीकॉम व एमकॉम का क्वालीफाइंग पेपर लक्सर के फेरूपुर डिग्री कॉलेज में लीक हो गया। जैसे ही इसकी जानकारी विवि प्रशासन को मिली तो तुरंत परीक्षा रद्द कर दी गई।
विज्ञापन
विवि के कुलपति ने मामले की जांच बैठा दी है। जल्द ही विवि नई परीक्षा तिथि जारी करेगा। बृहस्पतिवार को गढ़वाल मंडल के कॉलेजों में श्रीदेव सुमन विवि का बीकॉम व एमकॉम का क्वालीफाइंग पेपर सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे की पाली में होना था। लक्सर के फेरूपुर डिग्री कॉलेज में यह पेपर सुबह सात बजे की पाली में ही बांट दिया गया।
विज्ञापन
विवि प्रशासन को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो हड़बड़ी मच गई। विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने फेरूपुर डिग्री कॉलेज की प्राचार्य से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके पहुंचने से पहले ही पेपर बंट गया था।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए विवि ने तत्काल परीक्षा रद्द कर दी। 11 बजे की पाली में परीक्षा नहीं हुई। कुलपति ने पेपर लीक की जांच बैठा दी है। कुलपति डा. रावत ने बताया कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। विवि एक दो दिन में क्वालीफाइंग पेपर की नई तिथि जारी कर देगा।