{"_id":"a5efb41f8e67e01c6ed4a63dfada78f8","slug":"sports-college-won-the-nehru-cup-hockey-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू कप हॉकी पर स्पोर्ट्स कॉलेज का कब्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू कप हॉकी पर स्पोर्ट्स कॉलेज का कब्जा
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2013 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यस्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कालेज और सेंट एग्नेस की टीमें खिताब जीतने में सफल रही।
विज्ञापन
देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज ने अंडर-17 का खिताब जीता। जबकि अंडर-15 में सेंट एग्नेस की टीम पहुंचने के कारण विजेता घोषित कर दिया गया।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में विद्यालयी शिक्षा विभाग के तत्वावधान में रविवार को राज्य स्तरीय नेहरू कप हाकी का आयोजन हुआ।
प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग के फाइनल में स्पोर्ट्स कालेज का सामना सेंट एग्नेस से हुआ। मुकाबला स्पोर्ट्स कालेज ने 10-0 के अंतर से जीता। स्पोर्ट्स कालेज के सारिक ने 4, प्रवीण व मनोज ने 2-2, लोकेश व सिद्घार्थ ने एक-एक गोल दागा।