{"_id":"67928cad5cb1c84063080e63","slug":"spent-the-whole-night-calculating-victory-and-defeat-dehradun-news-c-5-1-drn1030-602053-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जीत हार के गणित में बीती सारी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जीत हार के गणित में बीती सारी रात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iकार्यकर्ताओं से मतदान प्रतिशत और रुझानों की जानकारी लेते रहे प्रत्याशी
I
Iस्थानीय निकाय चुनाव में वोटिंग को लेकर दिनभर प्रत्याशी दौड़ भाग करते रहे। वहीं पार्टियों के बस्ते थामे बैठे कार्यकर्ता वार्ड में मतदाताओं से संपर्क करने के प्रयास में लगे रहे। मतदान खत्म होने के बाद मेयर से लेकर वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी कार्यकर्ताओं से मतदान रुझान का आकंड़ा जुटाने में लगे रहे। वहीं रातभर हार जीत के गणित में प्रत्याशियों के साथ कार्यकर्ता भी लगे रहे।I
Iबृहस्पतिवार को देहरादून नगर निगम समेत सभी सौ वार्ड में मतदान हुआ। सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ तो मतदान केंद्र से भीड़ नदारद दिखी, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता मतदाताओं की कतारें मतदान केंद्रों पर लगती चली गईं। वहीं मेयर और सभी वार्ड प्रत्याशी सुबह से मतदान केंद्रों पर एक्टिव रहे। मतदान केंद्रों पर पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों के बस्ते थामे बैठे कार्यकर्ता खासे सक्रिय रहे। मतदान के अंतिम समय तक प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं की टीम मतदान केंद्रों पर डटी रही। वहीं कई कार्यकर्ता फोन पर मतदाताओं से वोट डालने की अपील करते दिखे। उधर, पांच बजे जैसे ही मतदान खत्म हुआ तो प्रत्याशियों ने मतदान के रुझानों को जानना शुरू कर दिया। देर रात तक फोन और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर जानकारी जुटाने में प्रत्याशी लगे रहे।I