Roorkee: हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला, मौत...नशे की हालत में पकड़ा गया एक, पांच फरार
हाईवे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक हाईवे पर गिर गया। इस दौरान कार ने उसे कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुड़की हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने एक युवक को कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने कार सवार एक युवक को पकड़ लिया। जबकि मौके से पांच फरार हो गए।
सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि खंजरपुर निवासी अभिषेक (26) बाइक से घर से काम के लिए निकला था। जैसे ही वह हाईवे के सामने पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह हाईवे पर गिर गया। इस दौरान कार ने अभिषेक को कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें...Red Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश ने बढ़ाई मुश्किल, गंगोत्री हाईवे मलबा आने से बंद, कर्णप्रयाग में फंसे वाहन
हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार सवार एक युवक को पकड़ लिया। जबकि पांच युवक मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कार सवार युवक नशे की हालत में थे। हिरासत में लिए युवक का मेडिकल कराया गया है। जबकि पांच अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।