फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Speculation Video Viral in Haridwar police Personnel stuck in case

चिड़ी कबूतर सट्टे के अड्डे का वीडियो वायरल, दो सिपाही लाइन हाजिर, इंस्पेक्टर पर जांच की आंच 

Sat, 07 Sep 2019 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 07 Sep 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
Speculation Video Viral in Haridwar police Personnel  stuck in case
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हरिद्वार में ज्वालापुर क्षेत्र में चल रहे चिड़ी कबूतर सट्टे के अड्डे का वीडियो वायरल होने को एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बेहद गंभीरता से लेते हुए दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही तत्कालीन कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल के खिलाफ भी जांच बैठा दी गई है। पूरे प्रकरण की जांच का जिम्मा एएसपी आयुष अग्रवाल को दिया गया है। एसएसपी की कार्रवाई से ज्वालापुर कोतवाली में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चिड़ी कबूतर के सट्टेबाजी का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक आवाज सुनाई दे रही थी। अड्डे का संचालक होने का दावा कर रहा एक युवक दम भर रहा था कि कोई रिस्क की बात नहीं है, क्षेत्र के कोतवाल और दो सिपाहियों को पूरे पैसे दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह तो पुलिस कार्रवाई होने पर छुड़वा लेने की भी गारंटी दे रहा था। इस वीडियो के वायरल होने पर ज्वालापुर पुलिस में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ था। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस तक भी यह वीडियो पहुंचा था।

उन्होंने वीडियो को गंभीरता से लेते हुए सिपाही जसवंत एवं राकेश को तुरंत लाइन हाजिर करने का निर्देश दिया। माना जा रहा है कि यह वीडियो कुछ समय पूर्व का है। लिहाजा तत्कालीन कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल भी जांच के घेरे में आए हैं।

लिहाजा पूरे मामले की जांच एएसपी आयुष अग्रवाल को सौंपी गई है। एसएसपी का कहना है कि इस तरह के कृत्य को कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में पूरे मामले की तस्वीर साफ हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed